जलगाँव / हनुमानगढ़ (राजस्थान) : देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठनों में से एक श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन भारत) ने महाराष्ट्र में बड़ा निर्णय लिया है। प्रवीणसिंह पाटील (राजपूत) को महाराष्ट्र कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर पूरे राज्यभर से बधाई संदेशों की बौछार हो रही है।
17 अगस्त 2025 को जारी नियुक्तिपत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 16 अगस्त 2026 तक (एक वर्ष) रहेगा। इस अवधि में वे महाराष्ट्र राज्य में संगठन की बागडोर संभालेंगे और संगठन के कार्यों के विस्तार व मजबूती के लिए पूर्ण योगदान देंगे, ऐसी अपेक्षा संगठन की ओर से जताई गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेवसिंह गोगामेड़ी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह कटार के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति घोषित की गई।
संगठन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पद की गरिमा और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रवीणसिंह राजपूत संगठन की ताकत बढ़ाएँगे, ऐसी आशा व्यक्त की गई है।
“धर्मो रक्षति रक्षितः” इस मूल मंत्र के अंतर्गत करणी सेना कार्यरत है और महाराष्ट्र में नए जोश के साथ संगठन का विस्तार होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।